
एलआईसी की बंद पड़ी पॉलिसी की राशि वापस दिलाने का झांसा देकर 69.37 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दिल्ली से आरोपी की गिरफ्तारी के बाद प्रकरण के प्रार्थी आशुतोष चंद्रवंशी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव से मुलाकात की तथा कबीरधाम पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
उल्लेखनीय है कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम पुलिस की साइबर टीम द्वारा बैंक खातों में हुए लेन-देन का सूक्ष्म विश्लेषण, बैंकिंग साक्ष्यों का परीक्षण एवं आधुनिक साइबर तकनीकी विश्लेषण कर ठगी में संलिप्त आरोपी की पहचान की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मिलने पर पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई। वहां स्थानीय पुलिस की सहायता से सघन आबादी वाले क्षेत्र में आरोपी के हुलिए एवं प्राप्त तकनीकी इनपुट के आधार पर लगातार 05 दिनों तक पतासाजी की गई। पुलिस टीम के सतत प्रयासों एवं सुनियोजित कार्यवाही के परिणामस्वरूप आरोपी मोहम्मद जैद खान को पकड़कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण में आरोपी मोहम्मद जैद खान द्वारा अपने सहयोगी के साथ मिलकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
कबीरधाम पुलिस की इस प्रभावी कार्यवाही से प्रभावित होकर प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक एवं पूरी पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशीष शुक्ला एवं साइबर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर उपस्थित रहे।69.37 लाख रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही के लिए प्रार्थी आशुतोष चंद्रवंशी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर जताया आभार।
एलआईसी की बंद पड़ी पॉलिसी की राशि वापस दिलाने का झांसा देकर 69.37 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दिल्ली से आरोपी की गिरफ्तारी के बाद प्रकरण के प्रार्थी आशुतोष चंद्रवंशी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव से मुलाकात की तथा कबीरधाम पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
उल्लेखनीय है कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम पुलिस की साइबर टीम द्वारा बैंक खातों में हुए लेन-देन का सूक्ष्म विश्लेषण, बैंकिंग साक्ष्यों का परीक्षण एवं आधुनिक साइबर तकनीकी विश्लेषण कर ठगी में संलिप्त आरोपी की पहचान की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मिलने पर पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई। वहां स्थानीय पुलिस की सहायता से सघन आबादी वाले क्षेत्र में आरोपी के हुलिए एवं प्राप्त तकनीकी इनपुट के आधार पर लगातार 05 दिनों तक पतासाजी की गई। पुलिस टीम के सतत प्रयासों एवं सुनियोजित कार्यवाही के परिणामस्वरूप आरोपी मोहम्मद जैद खान को पकड़कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण में आरोपी मोहम्मद जैद खान द्वारा अपने सहयोगी के साथ मिलकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
कबीरधाम पुलिस की इस प्रभावी कार्यवाही से प्रभावित होकर प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक एवं पूरी पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशीष शुक्ला एवं साइबर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर उपस्थित रहे।



