पीएम Narendra Modi के नेतृत्व में गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय : भावना बोहरा

पश्चिम बंगाल में भय और भ्रष्टाचार पर भाजपा के विकास और सुशासन की जीत हुई : भावना बोहरा
बंगाल में जनता ने विकास और राष्ट्रहित के लिए भाजपा की जीत पर विश्वास की मुहर लगाई : भावना बोहरा
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आए, जिसमें तीन राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी—में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। विशेषकर पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत उल्लेखनीय रही। 15 वर्षों तक तृणमूल कांग्रेस के किले को चुनौती देते हुए भाजपा ने यहाँ बड़ी जीत हासिल की। प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री Amit Shah और राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने इन चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाई और कार्यकर्ताओं की मेहनत के परिणामस्वरूप यह सफलता मिली।
पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जनता के अटूट विश्वास, मजबूत नेतृत्व और विकास की राजनीति की जीत बताया। उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की यह सफलता देश में एक सकारात्मक संदेश दे रही है कि अब जनता काम, पारदर्शिता और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश ने बीते वर्षों में विकास, सुशासन और वैश्विक स्तर पर नई पहचान हासिल की है, जिसका प्रभाव राज्यों के चुनावों में भी दिखाई दे रहा है। पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को समर्थन देकर यह संकेत दिया है कि वे भय, हिंसा और भ्रष्टाचार की राजनीति से मुक्ति चाहती है।
भावना बोहरा ने बताया कि असम और पुडुचेरी में भी भाजपा ने उल्लेखनीय जीत दर्ज की है। उन्होंने इस जनसमर्थन के लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री Amit Shah, राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin, सभी विजयी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा मतदाताओं का आभार जताया।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी संगठन ने जिस रणनीतिक तरीके से चुनाव अभियान संचालित किया, वह सफलता का प्रमुख आधार रहा। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनता से सीधा संवाद और जनसमस्याओं के समाधान की प्रतिबद्धता ने भाजपा को मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित किया।
भावना बोहरा ने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल चुनाव में उन्हें संगठन की विचारधारा को जनता तक पहुँचाने का अवसर मिला। कलकत्ता शहरी क्षेत्र में जनसंवाद और राजारहाट गोपालपुर विधानसभा में प्रवासी प्रभारी के रूप में दायित्व निभाते हुए उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई, जहाँ भाजपा प्रत्याशी Tarun Jyoti Tiwari को जनता का समर्थन मिला।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान विकास, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण योजनाओं को प्रमुखता से रखा गया, जिससे जनता में विश्वास मजबूत हुआ।
भावना बोहरा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और बदलाव की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अब जनता विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को ही समर्थन दे रही है।
अंत में उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए विकास की गति को और तेज करेगी और हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। यह जीत लोकतंत्र की शक्ति और जनता की जागरूकता का प्रतीक है।



