कबीरधाम जिलाकबीरधाम विशेषकवर्धा

बोड़ला में अवैध चखना माफिया का साम्राज्य! आबकारी अधिकारी अभिनव रायजादा उप निरीक्षक पर संरक्षण के आरोप, शराब भट्ठी परिसर बना अवैध चखना अड्डा! कार्रवाई कब?

कबीरधाम जिले के बोड़ला नगर में अवैध चखना सेंटरों का खेल अब खुलेआम कानून को चुनौती देता नजर आ रहा है। शराब भट्ठी के आसपास अवैध गतिविधियों का ऐसा जाल फैल चुका है, जिसने पूरे क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।
स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है सूत्रों की माने तो और आरोप सीधे तौर पर आबकारी अधिकारी अभिनव रायजादा उप निरीक्षक पर लगाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनकी नाकामी और कथित संरक्षण के चलते ही यह अवैध कारोबार बेखौफ संचालित हो रहा है। बिना किसी डर के सड़क किनारे चखना सेंटर चल रहे हैं और अवैध शराब की बिक्री भी जोरों पर है।
सूत्रों के अनुसार इन अवैध चखना सेंटरों से नियमित वसूली का खेल चल रहा है, जिससे यह धंधा लगातार फल-फूल रहा है। यही कारण है कि कार्रवाई के बजाय यह नेटवर्क और मजबूत होता जा रहा है।
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इन चखना सेंटरों के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं और लोगों की जान तक जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कदम उठाते नजर नहीं आ रहे हैं।
शराब भट्ठी परिसर में ही अवैध चखना सेंटर संचालित है और उसके आसपास गंदगी और अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। शासन के स्पष्ट नियमों के विरुद्ध अवैध रूप से चखना दुकानें संचालित की जा रही हैं, जो सीधे-सीधे कानून की अवहेलना है।
प्रदेश के गृह मंत्री के जिले में इस तरह का खुला खेल प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जहां सख्ती की उम्मीद की जाती है, वहीं जिम्मेदार अधिकारी निष्क्रिय नजर आ रहे हैं।
अब यह मामला केवल अवैध कारोबार तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सीधा सवाल बन चुका है।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, अन्यथा वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे।

Related Articles

Back to top button