कबीरधाम जिलाकबीरधाम विशेष

ग्राम लेंजाखार (पोंड़ी) में पाँच दिवसीय लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ एवं राम कथा का भव्य आयोजन


कबीरधाम (छत्तीसगढ़) – ग्राम लेंजाखार (पोंड़ी) में 13 मार्च से 17 मार्च 2026 तक पाँच दिवसीय लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ एवं राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शनिदेव महोत्सव समिति एवं ग्राम के समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ 13 मार्च 2026, शुक्रवार को जल यात्रा, पंचांग पूजन तथा मंडप प्रवेश के साथ होगा। 14 मार्च 2026, शनिवार को अरणी मंथन द्वारा अग्नि प्राकट्य किया जाएगा। 17 मार्च 2026, मंगलवार को पूर्णाहुति एवं यज्ञान्त स्नान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
इस अवसर पर प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक राम कथा एवं धार्मिक प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। राम कथा का वाचन मानस कोकिला कमलेश्वरी देवी द्वारा 15 एवं 16 मार्च को किया जाएगा।
यज्ञ के मुख्य यज्ञाचार्य आचार्य नूतन शर्मा (दक्षिणमुखी महामाया मंदिर, कुंडा) रहेंगे तथा उपयज्ञाचार्य के रूप में आचार्य अंकित शर्मा शिवांकित (राम जानकी मंदिर, अलमला) अपनी सेवाएँ देंगे। ग्राम पुरोहित के रूप में राजेश तिवारी की उपस्थिति भी रहेगी।
आयोजक समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित इस पावन आयोजन में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

Related Articles

Back to top button