
सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ईश्वर पिता पूरन यादव (28) ग्राम कल्याणपुर का रहने वाला है। 1 फरवरी की रात करीब 8 बजे महिला गांव में नवधा देखने अकेली जा रही थी। तभी नाला के पास आरोपी ने उसे रोक लिया। बेइज्जत करने की नीयत से उसका हाथ पकड़ा और छेड़छाड़ करने कोशिश की। शिकायत पर पुलिस ने धारा 354 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद ज्यूडिशियल रिमांड में जेल भेजा गया है।



