अन्य ख़बरेंअपना जिलाछत्तीसगढ़दुर्ग जिला

भिलाई में श्रमिकों का महाकुंभ आज: हजारों मजदूरों को योजनाओं का लाभ, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे मुख्य अतिथि!

महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर में होगा भव्य श्रमिक सम्मेलन, डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के खातों में पहुंचेगी योजनाओं की राशि…


दुर्ग// जिले के श्रमिकों के लिए आज भिलाई में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। श्रम विभाग द्वारा 10 मार्च को भिलाई के सिविक सेंटर स्थित महात्मा गांधी कला मंदिर में विशाल श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके बैंक खातों में दिया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग लोकसभा सांसद Vijay Baghel करेंगे।
सुबह 11 बजे से शुरू होगा सम्मेलन…
श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह सम्मेलन महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिकों और श्रमिक संगठनों की भागीदारी होने की संभावना है।
श्रमिकों के खातों में सीधे पहुंचेगी योजनाओं की राशि
सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित श्रमिकों के खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से राशि अंतरित की जाएगी। इससे हजारों श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी।
इन योजनाओं का मिलेगा लाभ…
कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ दिया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से –
मिनीमाता महतारी जतन योजना
मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना…
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना…
मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना
मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना
मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना
मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना
मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना
श्रमिकों के हित में सरकार की पहल
श्रम विभाग के अनुसार इन योजनाओं के माध्यम से निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा उपकरण, आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।
इस सम्मेलन को श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है, जहां उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ सीधे लाभ भी मिलेगा। जिले के बड़ी संख्या में श्रमिकों के इस सम्मेलन में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button