मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर भाजयुमो का सेवा-सम्मान अभियान, 14 मंडलों में हुए विविध आयोजन

कवर्धा, 21 फरवरी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिलेभर में सेवा और सम्मान आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह आयोजन भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कबीरधाम राजेन्द्र चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन में, भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
जिले के 14 मंडलों में “हितग्राही सम्पर्क एवं सम्मान अभियान” के तहत वृक्षारोपण, अस्पतालों में फल वितरण तथा लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। पिपरिया, भोरमदेव, बोड़ला, पंडातराई एवं कवर्धा शहर मंडल में विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
तत्पश्चात शासकीय उचित मूल्य की दुकानों (सोसायटी) में “चावल उत्सव” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर हितग्राहियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय, जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी, अश्वन साहू, नितीश चंद्रवंशी, अमित वर्मा, दुर्गेश दुबे, नरोत्तम साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कवर्धा शहर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, पार्षद रामविलास चंद्रवंशी, योगेश चंद्रवंशी, डोनेश ठाकुर, सौखी आहिरवार, दीपक सिन्हा, भाजपा कवर्धा शहर उपाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, गोपाल साहू, लक्ष्मण यादव, संजय मिश्रा, गोलू यादव, अशोक चंद्रवंशी तथा भाजयुमो जिला सदस्य सौरभ शर्मा, सोनू ठाकुर, दीपक ठाकुर, मुकेश सेन, संदीप गुप्ता, अजय केशरवानी, वेदकुमारी चौबे, छाया नामदेव, नीलिमा गुप्ता, संतोषी श्रीवास, ललिता कौशिक, वर्षा मानिकपुरी, राजकुमारी जायसवाल, शिवकुमारी यादव, विद्या गंधर्व, निशा गंधर्व सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने सेवा, सम्मान और जनसंपर्क का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।





