ट्रेंडिंग न्यूज़दिल्लीदेश

दशहरा महोत्सव में अश्लील डांस: रामलीला मंच पर बार बालाओं ने लगाए ठुमके, आस्था और परंपरा पर लगा धब्बा

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और माता सीता की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व इस बार एक विवादास्पद घटना का शिकार हो गया। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित बुधनी दशहरा महोत्सव में देर रात अश्लील डांस प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहराई से ठेस पहुंचाई। एक ओर जहां बॉलीवुड गायिका संजीवनी विद्वतापुरकर ने अपनी भक्ति भरी प्रस्तुति से माहौल को दिव्य बना दिया, वहीं जबलपुर से आए एक ग्रुप की रात 12 बजे के बाद की परफॉर्मेंस ने पूरा दृश्यपट बदल दिया।मंच पर महिलाओं द्वारा किए गए अशोभनीय नृत्य ने दशहरा मैदान को असहज कर दिया। दर्शकों ने इसे राम-सीता की पवित्र कथा के अपमान के रूप में देखा

लोगों का कहना था कि आज ही का दिन है जब हम रावण पर विजय का संदेश देते हैं, लेकिन मंच पर ऐसी अभद्रता? लगता है रावण जलकर राख होने के बाद भी वापस लौट आया है।” कई दर्शकों ने कार्यक्रम की निंदा की और सवाल उठाया कि सरकारी विभाग के तत्वावधान में ऐसी अनियमितता कैसे हो गई? लोगों ने इसे धार्मिक आयोजनों का अपमान बताते हुए संस्कृति विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने की कड़ी निंदा 

कांग्रेस नेता और लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘हनुमान’ फेम अभिनेता विक्रम मस्ताल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने लिखा, “आस्था के पर्व को भीड़-तोड़ी और दिखावे के चक्कर में अपमानित किया गया है। राम कथा के मंच पर ऐसी अश्लीलता? यह संस्कृति की हत्या है। सरकार को जवाब देना होगा। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब पूरा आयोजन मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग के जिम्मे था, तब मंच पर ऐसी अश्लीलता कैसे परोसी गई? अगर यह किसी निजी समिति या उत्सव समिति का कार्यक्रम होता, तो बात अलग होती। लेकिन सरकारी विभाग द्वारा परंपराओं को धूमिल करने की अनुमति देना न केवल लापरवाही, बल्कि जिम्मेदारी की कमी को दर्शाता है।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button