अन्य ख़बरेंअपना जिलाछत्तीसगढ़दुर्ग जिला

सूने मकान में घुसे अज्ञात चोर, 20 हजार रुपए लेकर फरार,
स्मृति नगर चौकी पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जुटी पुलिस..

घर का ताला तोड़कर नकदी चोरी, मंदिर गई महिला बनी निशाना…?
दुर्ग// शहर में चोरी की एक और वारदात सामने आई है, जहां घर में ताला लगाकर मंदिर जाना एक महिला को भारी पड़ गया। अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर का ताला तोड़कर 20 हजार रुपए पार कर दिए।
घटना का विवरण…
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता माया गुरुंग, निवासी नेपाली पारा कातुल बोर्ड, 31 मार्च की रात अपने घर में ताला लगाकर रायपुर नाका स्थित दुर्गा मंदिर गई हुई थीं। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए घर में सेंधमारी की।
घर का सामान बिखरा, नगदी गायब
जब पीड़िता वापस लौटी तो घर का नजारा देखकर सन्न रह गईं। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे 20,000 रुपए गायब मिले।
पुलिस कार्रवाई….
घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर खाली छोड़ते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस द्वारा जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button