छत्तीसगढ़मुंगेलीमुंगेली जिला

कामगारों के हक की लड़ाई अब तेज, शेख शकूर बने जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष

मुंगेली में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से शेख शकूर को जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति न सिर्फ संगठनात्मक विस्तार का संकेत है, बल्कि मेहनतकश वर्ग के हितों को प्राथमिकता देने की स्पष्ट रणनीति भी दर्शाती है।
शेख शकूर लंबे समय से सामाजिक और श्रमिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी पहचान एक ऐसे नेता के रूप में रही है, जो सीधे मजदूरों और कर्मचारियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझते हैं और समाधान के लिए संघर्ष करते हैं।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज के मार्गदर्शन में, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर की सहमति से की गई है।
नियुक्ति के बाद शेख शकूर ने कहा कि वे असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, उचित मजदूरी और सम्मानजनक जीवन के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और हर जरूरतमंद तक पहुंच बनाने का संकल्प भी दोहराया।
उनकी नियुक्ति पर समर्थकों, साथियों और वरिष्ठ नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब मुंगेली में कामगारों की आवाज और भी बुलंद होगी।
सीधी बात:
अब संघर्ष होगा तेज, और कामगारों को मिलेगा मजबूत

Related Articles

Back to top button