भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनते ही उमंग पाण्डेय पर बढ़ा युवाओं का भरोसा, 60 युवाओं ने ली सदस्यता

कवर्धा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कबीरधाम जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उमंग पाण्डेय को मिलते ही जिले की राजनीति में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। उनकी नियुक्ति के बाद युवाओं में उत्साह के साथ-साथ संगठन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।
इसका प्रत्यक्ष उदाहरण उस समय देखने को मिला जब कवर्धा के लगभग 60 युवाओं ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के समक्ष भाजपा एवं भाजयुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर नव-प्रवेशी युवाओं ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का भव्य हार-माला से स्वागत कर उनके नेतृत्व के प्रति आस्था प्रकट की।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय की प्रशंसा करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं का संगठन से जुड़ना उनके नेतृत्व, कार्यशैली और विचारधारा पर भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने सभी नए सदस्यों को पार्टी, समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीराम साहू, भाजपा कवर्धा शहर मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, रामविलास चंद्रवंशी, सौरभ शर्मा, ज्योति केशरवानी, सोनू ठाकुर, आशीष सोनी सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास रहेगा कि पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जिले के प्रत्येक युवा तक पहुँचें। उन्होंने युवाओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ-साथ कन्या शक्ति की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही, जो यह दर्शाती है कि भाजयुमो जिले में विश्वास और अवसर का मजबूत मंच बनकर उभर रहा है।
स्पष्ट है कि जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलते ही उमंग पाण्डेय युवाओं के भरोसे की पहचान बनते जा रहे हैं और कबीरधाम में भाजयुमो नई गति के साथ आगे बढ़ रहा है।



