
रायगढ़: एक शख्स ने अपनी ही पत्नी पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर वंहा से भाग निकला। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। आरोपी अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था। इसी वजह से उसने हमला किया और भाग निकला है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
बिहार की रहने वाली हेमा सिंह राजपूत की शादी रायगढ़ जिले के मुनुंद छाल निवासी धीरेंद्र सिंह राजपूत के साथ 12 साल पहले हुई थी। इससे उनके दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद से दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। मगर बाद में धीरेंद्र अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करने लगा था।
धीरेंद्र अपनी पत्नी पर शक करता था कि उसका किसी और के साथ प्रेम संबंध है। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। धीरेंद्र अपनी पत्नी से कई बार मारपीट कर चुका था। धीरेंद्र ने कुल्हाड़ी और चाकू से हेमा पर हमला कर दिया। घटना के वक्त घर दोनों बच्चे भी मौजूद थे।
इधर आरोपी घर से भाग निकला था। वहीं दोनों बच्चों ने अपनी मां को घायल अवस्था में देखा था। जिसके बाद पुलिस को आस-पास के लोगों को इस बारे में सूचना दी गई। फिर महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में महिला की हालत को देखते हुए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। महिला के मायके वालों ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।



